Tuesday, October 20th, 2026

सलमान खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई

मुंबई
 भारत में कोरोना वायरस से प्रभावित सबसे ज्यादा महाराष्ट्र है और राज्य में सबसे ज्यादा कोविड-19 के केस मुंबई से आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं। मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सलमान खान कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। सलमान खान ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बुधवार शाम (24 मार्च) को वैक्सीन लेने की सूचना दी।

 सलमान खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। सलमान खान ने ट्वीच किया, "आज मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली है।'' सलमान खान का कैजुअल लुक में मुंबई के लीलावती अस्पताल में जाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं।
 

 

#सलमान खान

Source : Agency

पाठको की राय